
संवाददाता: साबीर अंसारी की रिपोर्ट
बांकी मोगरा(आई.बी.एन- 24 न्यूज ) मामला है थाना बांकी मोगरा अंतर्गत ग्राम मोगरा का ।
खसरा नंबर ५२१, रकबा ०.४०५ जिस *भूमि का स्वामित्व संदीप जॉन* द्वारा शिकायत पत्र में अंकित की गई है,,, जिस संपत्ति को मोगरा निवासी *पदुम यादव और उसकी पत्नी व सूरज पाल* के द्वारा बाउंड्री तोड़ 60 फिट में कब्जा कर अवैध निर्माण कर जमीन को अपना बता लगभग 450000/– रुपए में बिक्री करने का प्रयास करना बताया।
*पीड़ित पक्ष भूमि स्वामी संदीप जोन* बांकी मोंगरा रसियन हॉस्टल जिला कोरबा निवासी द्वारा में पुलिस अधीक्षक सहित थाना बांकी मोगरा उपस्थित हो लिखित शिकायत दी गई जिसमें संदीप जॉन के द्वारा बताया गया है कि मेरे पिता स्वर्गीय विनोद कुमार जॉन के नाम पर ग्राम मोंगरा में 1 एकड़ जमीन स्थित है जिसके चारों ओर बाउंड्री वाल है जो पिछले 40 वर्षों से मेरे पिता के द्वारा अपने जीवन काल में ही कराया गया था जिस पर मेरे पिता के स्वर्गवास होने के पश्चात मेरे एवं मेरे परिजनों का लगातार उस जमीन पर कब्जा चल रहा है, पिछले माह जून में मैं अपने पत्नी का इलाज कराने के लिए 15 दिनों के लिए रायपुर गया हुआ था इसी दौरान मोगरा निवासी *पदुम यादव* उसकी पत्नी एवं *सूरजपाल द्वारा* मेरे अनुपस्थिति में मौके का फायदा उठाकर मेरे बाउंड्री वॉल का 20 फीट दीवार को तोड़कर लगभग अंदर की ओर 60 फीट जमीन पर अवैध अतिक्रमण करते हुए मकान निर्माण किया है और उनके द्वारा किसी अन्य को बिक्री करने का प्रयास कर रहा है।
मैं रायपुर से अपनी पत्नी का इलाज करा कर लौटा तब मुझे उपरोक्त घटना की जानकारी मुझे हुई, जिसके बाद मैं पदुम यादव से मिला और उसे बिना अनुमति के दीवार तोड़ने पर कार्यवाही करने की बात किया तब उसके द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए 15 दिन का समय मांगा गया कि वह स्वयं उक्त अवैध निर्माण को हटाकर टूटे हुए दीवार को फिर से बना देने का बात कही, लेकिन वह दिन प्रतिदिन गोल मोल कर रहा है साथ ही अंदर से मकान का निर्माण जारी रखा हुआ है, *पदुम यादव और उसकी पत्नी सूरजपाल के द्वारा* मेरी अनुपस्थिति में मेरे अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है जिसके विरुद्ध थाना प्रभारी बांकी मोंगरा से संदीप जॉन द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने का गुहार लगाया गया है,,,।