क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

दादा हीरा सिंह मरकाम स्थल: निर्माण में लापरवाही, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत तिवरता में दादा हीरा सिंह मरकाम स्थल पर निर्माणाधीन मंच का कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

निर्माण स्थल की तस्वीरों में आरसीसी संरचना के निचले हिस्से में कई जगह हनीकॉम्बिंग, प्लास्टर का उखड़ना, असमान ईंट चिनाई और खराब फिनिशिंग दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही ऐसी कमियां भविष्य में संरचना की मजबूती पर सवाल खड़ा करेंगी।

तिवरता निवासी कुन्दन सिंह मरकाम ने आरोप लगाया कि ईंटों के बीच पर्याप्त मसाला नहीं लगाया गया है और आरसीसी में कंक्रीट सही से नहीं भरा गया। कुछ जगह नींव के नीचे भी खाली स्थान नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक धन से होने वाले काम में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल निरीक्षण, सामग्री और तकनीकी मानकों की जांच की मांग की है। लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर दोषपूर्ण हिस्से को पुनः बनवाने की मांग भी की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार यह स्थल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां बनने वाला मंच वर्षों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में काम आएगा, इसलिए निर्माण की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!