क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने विभूति कश्यप।

कोरबा (आई.बी.एन -24)अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा प्रकोष्ठ की कमान युवा नेतृत्व को सौंपी गई है। महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर ने विभूति कश्यप (विभु) को ‘प्रदेश महासचिव’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।


विभूति कश्यप विगत एक दशक से राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में ‘प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी’ का दायित्व संभाल रहे हैं। सामाजिक स्तर पर भी उनकी सक्रियता उल्लेखनीय है; वे छत्तीसगढ़ कुर्मी चेतना मंच में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ बैसवाड़े कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ रतनपुर राज में ‘सह सचिव’ के रूप में समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उनकी बहुआयामी कार्यक्षमता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और समर्थकों ने हर्ष व्याप्त किया है। समर्थकों का मानना है कि विभूति कश्यप की ऊर्जा और अनुभव से महासभा के युवा प्रकोष्ठ को पूरे प्रदेश में एक नई मजबूती मिलेगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!