Uncategorized

SECL की जमीन पर बेजा कब्जा? बांकी मोंगरा सुराकछार SECL हॉस्पिटल के सामने तेज़ी से निर्माण, नेता–अधिकारी चुप क्यों?

बाकी मोगरा (आई.बी.एन -24) SECL की जमीन पर बेजा कब्जा? बांकी मोंगरा सुराकछार SECL हॉस्पिटल के सामने तेज़ी से निर्माण, नेता–अधिकारी चुप क्यों?
बांकी मोंगरा क्षेत्र में स्थित SECL हॉस्पिटल के सामने की अधिकृत जमीन पर कथित रूप से बेजा कब्जा और निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सरकारी उपक्रम की जमीन पर खुलेआम निर्माण हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई दिनों से निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि यह जमीन SECL की है, तो बिना अनुमति निर्माण कैसे हो रहा है? क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और SECL प्रबंधन तत्काल मौके पर जांच कराए और यदि कब्जा अवैध पाया जाए तो तुरंत रोक लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
❓ उठते सवाल
क्या यह निर्माण SECL की अनुमति से हो रहा है?
यदि अवैध है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन क्यों हैं?
जनता को अब प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!