क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

TI जितेन्द्र यादव के एक्शन से हड़कंप: माइंस डकैती के 4 आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: अनुज पाठक।

बांकी मोंगरा, एजेंसी । बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत 3/4 माइंस एवं बलगी सब स्टेशन में हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांकी मोंगरा पुलिस ने कड़ी मेहनत, जांच-पड़ताल और संदिग्धों से पूछताछ के बाद एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव के पदभार संभालने के बाद बांकी मोंगरा पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं पुराने मामलों के आरोपियों की पतासाजी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3/4 माइंस एवं बलगी सब स्टेशन में हुई डकैती की घटनाओं की जांच करते हुए पुलिस टीम ने एक नाबालिग समेत चार संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर डकैती में इस्तेमाल किए गए सामान एवं अन्य सुरागों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की भी खोज जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. राज पाल
2. फिरोज खान
3. होरी लाल
4. निकेश कश्यप

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!