क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

ठगराज करण कु• करियारे – सैकड़ों महिलाओं को बनाया ठगी का शिकार…हितग्रही कार्ड बनवाने के लिए सात–सात सौ रुपए वसूले।

संवाददाता : साबीर अंसारी

बांकी मोगरा (आई.बी.एन 24)  मामला है थाना बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्वाली और बल्गी खार का….

ठग करण कुमार करियारे पिता कन्हैया लाल पता हनुमान गली गजरा चौक वर्तमान पता जय जननी स्कूल के पास बल्गी खार चला दी खुद की योजना और लोगो और महिलाओं को झांसा दे हजम कर गए लाखो

कल दिनांक 06/08/24 को दोपहर लगभग 02:00 बजे ग्राम जवाली के ग्रामीणों द्वारा थाना बांकी मोगरा फोन किया गया की पिछले कुछ माह से एक युवक द्वारा प्रधान मंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण का झांसा देकर महिलाओं से सात सात सौ रुपए ठगी किया जा रहा है, जो आज एक बार फिर से ग्राम जवाली में आया है और पुनः उसके द्वारा यह कहा जा रहा है की फिर से नया फॉर्म भरना पड़ेगा और उसी महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा जिनके पास हितग्रही कार्ड होगा और हितग्रही कार्ड बनवाने में 700 रुपए खर्च आयेंगे फिर सभी को सिलाई, कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जायेगा और कौशल विकास प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत सबको हर महीने 8000/– रुपए सरकार के तरफ से मिलेगा,,,,पर इस बार ग्रामीण ठग करण कुमार करियारे के मंसूबो कों समझ गए और कोई महिला इसके झांसे में आ जाए उससे पहले थाना फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके तुरंत बाद थाना बांकी मोगरा से पुलिस टीम पहुंच ठग करण कुमार करियारे को हिरासत में ले थाना ले आई,,,,।

बताते चले की करण कुमार करियारे के फर्जीवाड़े का बाक़ी मोगरा क्षेत्र में और भी बहुत चर्चे है जो इसको फर्जी साबित करते है, जैसे बहुत सारे लोगों से पैसा लेकर नहीं देना या किसी को पैसों के बदले में चेक देकर फरार हो जाना अन्य बहोत सारे शिकायते है ।

थाने में इस विषय पर जांच की गई और करण कुमार करियारे से पूछताछ करने पर उसने महिलाओं से पैसा लेना कबूल किया और ठगी किए हुए पैसों के बारे में पूछने पर उस पैसे से कंप्यूटर, दरी व अन्य सामान लेने की बात बताई जिसको बांकी पुलिस जप्त करने उसके वर्तमान पते पर पहुंच चुकी है,,,

आरोपी करण कुमार करियारे पर थाना बांकी मोगरा पुलिस द्वारा थाना आए पीड़ित महिलाओं का बयान लेकर अपराध क्रमांक 127/24, धारा 420 कायम कर माननीय न्यालय को पेश कर दिया गया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!