चैतमा चौकी क्षेत्र का मामला : दबंगई पूर्वक घर में घुस कर मारपीट करने वाले के ऊपर विरुद्ध कार्यवाही कर भेजे गय जेल।

कोरबा / चैतमा (आई.बी.एन- 24) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय यू. बी.एस. चौहान, नेहा वर्मा पुलिस अनु.अधि.पंकज ठाकुर , थाना प्रभारी पाली महोदय चमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए, क्षेत्र में सुख शांति चमन कायम बनाए रखने अपराध पर अंकुश लगाने हेतु, चौकी प्रभारी चैतमा चंद्रपाल खांडे हमराह प्रा.आर428संतोष तिवारी, आर.512मनोज मारकंडे , आर 868हेमन्त कुर्रे के प्राथी समेसिंह गोंड पिता रामसाय गोंड उम्र 60वर्ष निवासी उड़ान चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग., दिनांक 4.08.2024 को शाम करीब 7 /00 बजे बोध राम पिता शंख राम अपने साला निवासी तेलसरा एवं अशोक उर्फ सोमू पिता शंख राम मिलकर लाठी डंडा लेकर एक राय होकर हमारे घर अंदर घुसकर मुझे लाठी डंडा लात घुसा से तीनो मिलकर मारपीट कर मां,बहन की गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, मेरी पत्नी श्रीमति श्याम बाई एवं लड़का जीवन सिंह बीच बचाओ करने आय उनके साथ भी लाठी डंडा लात घुसा हाथ झापड़ से मारपीट किए हैं, दुकान के अंदर घुसकर दुकान के राशन समान, तेल का डिब्बा , कुर्सी टेबल, फ्रिज, तौल कांटा, खाना बनाने की बर्तन, आदि को तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाय है, मारपीट करने से मेरे दाहिने माथा कंधा बंया पैर एवं बदन में चोट लागी है, माथा से खून निकला है, मेरी पत्नी श्याम बाई के बंया हाथ पैर एवं सर में तथा लड़का जीवन सिंह के सिर दोनों बाह दोनो पैर सीना तथा बहु रामायण कुंवर के हाथ के कलाई मे चोंट लगी है मारपीट के घटना को हमारे पड़ोसी केवल सिंह पिता परदेसी एवं सुमित कुंवर एवं उसके पति देखे सुने एवं बीच बचाओ किए, की रिपोर्ट पर आरोपीगड़ों के विरुद्ध अपराध धारा सदर कायम कर,
विवेचना के दौरान विवेचना कार्यवाही में आरोपीगढ़
1) बोधराम पिता भांखराम उम्र 24 साकिन उड़ान चैतमा चौंकी थाना पाली,
2) अशोक उर्फ सोनू पिता शंख राम उम्र 22 साकिन उड़ान चैतमा चौंकी थाना पाली जिला कोरबा छ. ग. को चौकी से 40किलो मीटर की दूरी पहाड़ क्षेत्र पेंड्रा बार्डर ग्राम उड़ान स्वयं के निजी वाहन में पहुंच कर दिनांक 05.08.2024के क्रमश 16.00या 16.10 बजे गिरफ्तार
3 आरोपी मनोज कुमार पिता सिमान सिंह गोंड उम्र 24साल सा. तेलसरा चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा (छ. ग.) का पता लगाने पर फरार हो गया जो केरला भागने की फिराक में होने की जानकारी मिलने पर पता तलास किया जा रहा था, मुखबिर लगाई गई थी जिस की सूचना मिलने पर केरला भागने के पूर्व घेरा बंदी कर 6.08.2024के 09. बजे गिरफ्तार किया गया है, आरोपीगड़ों को न्यायिक रिमांड पर जेल गया।।