छत्तीसगढ़राजनीति

डॉ प्रकाश अनंत को भारतीय जनता मजदूर संघ (निर्माण श्रमिक फोरम) छत्तीसगढ़ के बनाये गए प्रदेश अध्यक्ष समर्थकों में उत्साह।

 

रायपुर (आई.बी.एन -24) डॉ प्रकाश अनंत को भारतीय जनता पार्टी की मजबूत शाखा भारतीय जनता मजदूर संघ छत्तीसगढ़ में विशेष जिम्मेदारी से सम्मानित किया गया है।भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय शांत प्रकाश जाटव जी ने अपने दिल्ली निवास पर विस्तृत चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया कि डॉ प्रकाश अनंत को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा जाएगा।डॉ प्रकाश अनंत के कार्यशैली, व्यवहार और मधुर व्यक्तितव्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग अधिकांश लोग परिचित हैं प्रभावित हैं। इन्होंने कोरोना काल मे ही पूरे प्रदेश के 28 जिलों में महिला एवं पुरुष विंग में जिला अध्यक्षो की नियुक्ति एवम प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अत्यंत कम समय मे पूर्ण कर दिया था।डॉ प्रकाश अनंत के समर्थकों का कहना है कि हम आज भी अपने सुख दुख के साथी डॉ प्रकाश अनंत जी के साथ है, वो जहाँ भी रहे हम सदैव उनके साथ रहेंगे, क्योंकि सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी कठिन परिस्थितियों में भी आधी रात को भी मदद करने में पीछे नही हटते हैं और परिणाम तक पहुचाये बिना काम को छोड़ते भी नही हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि यदि न्याय दिलाने की बात आती है तो डॉ अनंत जी शासन, प्रशासन से भिड़ने में भी पीछे नहीं हटते हैं।

वर्तमान में लगभग सारे आंकड़े इकठ्ठे किये जायें तो छत्तीसगढ़ के समस्त 33 जिलों में लगभग 28 से 30 हजार लोग हैं, जो डॉ प्रकाश अनन्त से व्यक्तिगत तौर पर जुड़े हुए हैं।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में जुड़कर विश्व के गौरवशाली व्यक्ति नरेंद्र मोदी जी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा यह हमारे लिए अत्यंत गौरवान्वित क्षण है।।

डॉ प्रकाश अनंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार मानता हूं कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, निश्चित ही चुनौतीपूर्ण है। किंतु मैं आप सभी साथियों, सहयोगियों के साथ पाकर निश्चित ही उत्कृष्ट कार्य करने की तन, मन धन से अथाह कोशिश करूंगा।।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!