
कटघोरा (आई.बी.एन. -24) भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल का चुनाव होने वाला है जिसमें अपने-अपने लोगों को अध्यक्ष पद पर काबिज कराने होड़ मचा हुआ है, बड़े नेतागण कुशल रणनीति तैयार कर रहे है।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी मंडलों का अभी चुनाव चल रहा है जिसमें पाली मंडल का चुनाव होना है, जिसके लिए बहुत सारे दावेदार शामिल है, विवेक कौशिक, विक्की अग्रवाल, मुकेश कौशिक, जितेंद्र माटे तारकेश्वर पटवा, कामता जायसवाल,दीपक शर्मा,
सहित दर्जनों दावेदार कतार पर हैं। अब देखना यह होगा कि किसके सर पर मण्डल अध्यक्ष का ताज होता है। भाजपा सरकार बनने के बाद मंडल अध्यक्षों की दावेदारों की संख्या दर्जनों पर है किस गुट का मंडल अध्यक्ष बनता है, भाजपा जिला के प्रभारी राजा पांडे जी के नेतृत्व में कोरबा जिले का मंडल चुनाव जारी है। पाली मंडल के मंडल प्रभारी पवन गर्ग जी पूर्व जिला अध्यक्ष कोरबा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है, जिला चुनाव सह प्रभारी संजय भावनानी जी , एवं गोपाल मोदी जी ,जिनके माध्यम से पाली में चुनाव होगा। जिसमें मुख्य दावेदार, विवेक कौशिक वर्तमान दायित्व मंडल महामंत्री, विक्की अग्रवाल वर्तमान दायित्व मंडल कोषाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य, एवं नगर अध्यक्ष पद का निर्वहन कर चुके है, मुकेश कौशिक , पूर्व ने मंडल महामंत्री भाजयुमो और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो ,तारकेश्वर पटवा , पूर्व में मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो वर्तमान में मंडल महामंत्री भाजयुमो ,कामता जायसवाल , वर्तमान ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडला अध्यक्ष , जितेंद्र माटे पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष पद का निर्वहन कर चुके है, दीपक शर्मा, पूर्व में एबीवीपी में प्रदेश सदस्य, पूर्व बजरंग दल जिला सह संयोजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, वर्तमान में जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी का दायित्व निभा रहे हैं ।