छत्तीसगढ़राजनीति

कटघोरा पूर्व विधायक द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकी मोंगरा की ली गई बैठक,,, अगामी नव नियुक्त नगर पालिका चुनाव पर की गई चर्चाएं….।

संवाददाता :  साबीर अंसारी की रिपोर्ट।

 

बांकी मोंगरा (आई.बी.एन – 24 न्यूज): आज दिनांक 11/12/24 को कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकी मोंगरा जिला कोरबा की बैठक ली गई जिसमें नव नियुक्त नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के चुनाव के संबंध मे तैयारी और रूपरेखा पर चर्चाएं हुई, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर द्वारा उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेसि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल व सभी कांग्रेसी साथियों को वार्डो में टिम गठित कर आगे का समीकरण तैयार करने और प्रत्येक वार्डो में सभी कार्यकर्ताओं साथ बैठक कर एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया गया।

प्रत्येक वार्डो में पांच लोगों की टिम गठन करने की चर्चाएं कर प्रत्येक वार्डो से पांच पांच लोगों की सूची बनाई गई, जो निर्देश अनुसार कार्य करेगी ।

बैठक के आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकी मोंगरा के अध्यक्ष टीका राम मनहर के द्वारा की गई, मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, सांसद प्रतिधिगण की उपस्थिति रही, साथ ही प्रदीप अग्रवाल (जिला कांग्रेस सचिव), परमानंद सिंह (पूर्व एल्डरमैन), अजय प्रसाद (पार्षद), नवल किशोर (जिला सचिव), सुनील पांडे ( जिला महासचिव), विकाश सिंह (जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण), पवन गुप्ता (पार्षद), राजेश मानिकपुरी (जिलाध्यक्ष ओबीसी), संजय आजाद, विनोद दस महंत (पूर्व पार्षद), साबीर अंसारी (सेवादल अध्यक्ष), संजय विश्वास, मोहन लेदेर (ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति), बजरंग दास (ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी), निक्कू कुकरेजा, भुनेश्वर कपूर (जिला उपाध्यक्ष), रूप देवी मनहर (पूर्व पार्षद), संतोषी चौहान (महिला कांग्रेस), पूजा महंत (महिला कांग्रेस), सावित्री चौहान, छत बाई, गीता मनहर, कुनाल आजाद, अमरु दास महंत, और कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ,पिछड़ावर्ग कांग्रेस, अल्पसंख्य कांग्रेस और कांग्रेस के समस्त कांग्रेस गण उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!