क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

दीपका खदान से 215 टन कोयला चोरी का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार – 3 ट्रेलर और पेलोडर जब्त”

कोरबा/दीपका (आई.बी.एन -24): दीपका पुलिस ने खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 215 टन चोरी का कोयला, 3 ट्रेलर और 1 पेलोडर (SDL) जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. रौनक गुप्ता (27) – दीपका बस्ती टावर मोहल्ला, कोरबा
2. सरफराज खान उर्फ पम्मी (43) – सुभाष नगर, दीपका
3. मुकेश चौधरी (28) – कोरवाडीह, गढ़वा, झारखंड
4. सुजीत सिंह (28) – वैशाली, सिवान, बिहार, हाल मुकाम झाबर, दीपका
5. मुबारक खान (20) – कतरवार, मंझौली, सीधी, म.प्र.
6. अर्जुन बंसल (20) – जामपारा, बैकुंठपुर, कोरिया

जब्त वाहन:– ट्रेलर:

(1)CG 10 BX 0792,

(2)CG 10 BX 8288,

(3)CG 10 BY 8288

– लोडर (SDL): CG 07 CS 2199

घटना का क्रम:
30 अप्रैल 2025 की रात थाना दीपका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड कर बिलासपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सिरकी मोड़ के पास तीनों ट्रेलरों को पकड़ा। जांच में 57 टन अवैध कोयला लदा मिला।

थाना दीपका में अपराध क्रमांक 168/2026 दर्ज कर कोयला लोडिंग कराने वाले, ट्रांसपोर्टर, खरीददार और सभी चालकों को गिरफ्तार किया गया। सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान:
पुलिस ने कहा कि इस चोरी में जिसकी भी सहभागिता से कोयला आ रहा था, ट्रांसपोर्टिंग हो रही थी या जिसके लिए भेजा जा रहा था, उन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!