
रायपुर (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़ के मानिकपुरी पनिका/पनका समाज की प्रादेशिक चुनाव दिनांक 15 जून 2025 दिन रविवार को प्रदेश के पूरे 33 जिलों में निष्पक् एवं पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, पूरे प्रदेश में मानिकपुरी समाज के लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस प्रादेशिक निर्वाचन में एक पैनल की संचालन में पूर्ण रूप से अहम भूमिका निभाने वाले लवन राज अध्यक्ष (रवि) रघुवेंद्र दास मानिकपुरी निवासी चपरीद आरंग जिला रायपुर ने काफी मेहनत और दूरगामी सोच, समाज के प्रति उनके समर्पण, सामाजिक एकता का भाव लेकर निष्पक्ष सामाजिक चुनाव संचालन किया,समाज में सामाजिक एकता का जो सपना है, उसे समाज के सभी सामाजिक जन ने समझा और 15 जून दिन रविवार को पूरे प्रदेश की सामाजिक जनों ने इस निर्वाचन उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पूरे प्रदेश में मानिकपुरी पनिका सामाजिक चुनाव संपन्न हुआ।
इस चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी साहेब सत्य प्रकाश मानिकपूरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी- जी.डी. महंत, एम.डी. बघेल, बी.डी. मानिकपुरी के साथ प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता मनोज दास मानिकपुरी, शेखर दास दीवान के सफल मार्गदर्शन रहा,इन (6) छह लोगों की कमेटी ने गुरु धाम बालापीर महादेव घाट रायपुर में सार्वजनिक रूप से घोषणा करते हुए बताए कि सामाजिक निर्वाचन निर्देश अनुसार कुल पदो की संख्या 09 रही, जिसमे 5 पद निर्विरोध रहा, और 4 पदों(अध्यक्ष,महासचिव,सचिव,कोषाध्यक्ष) की निर्वाचन पद्धति से चुनाव किया गया।
जिसमें भरत दास मानिकपुरी निवासी ग्राम छरछेद कसडोल जिला बलोदा बाजार कुल मत 5919 (पांच हजार नौ सो उन्नीस) पाकर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए , नान्हीं दास दीवान निवासी बंधुवा भाठा करतला जिला कोरबा कुल मत 6268 (छः हजार दो सौ अड़सठ)पाकर प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुवे , गोपाल दास पड़वार निवासी केशला खरोरा जिला रायपुर कुल मत 6523 (छःहजार पांच सौ तेविस) पाकर प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुवे, गोरे दास मानिकपुरी निवासी केरा झरिया पाली जिला कोरबा कुल मत 5347 (पांच हजार तीन सौ सैंतालीस) पाकर प्रदेश सचिव निर्वाचित हुवे।
सभी प्रदेश नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से ग्रामीण इकाई, ब्लॉक पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी , संभाग पदाधिकारी सहित प्रदेश के पूर्व पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।