क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बेलटिकरी बसावट की नालियों की समस्या का हो समाधान अन्यथा होगा आंदोलन- सुश्री उषा।

जलभराव से होता है ग्रामीणों को परेशनिया।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) भू स्थापित कोयला कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुश्री ऊषा विश्वकर्मा ने जनपद पंचायत कटघोरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दीपका गेवरा क्षेत्र के बेलटिकरी बसावट के विभिन्न वार्डों में जल भराव की समस्या को लेकर पत्र लिखा है.
ज्ञात हो कि वार्ड नंबर 7,8 के बीच मोहल्ला,वार्ड नंबर 9 के यादव मोहल्ला,व वार्ड नंबर 3 में पानी का जल भराव होने के कारण जनजीवन अस्तव्यवस्त बताया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को आर्थिक व मानसिक क्षति होता है कुछ जगहों पर नालियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है जिसके कारण बारिश का पानी भर जाता है यदि समय रहते हुए सभी नालियों को साफ सफाई कर दिया जाए तो नाली में पानी नहीं भरेगा कुछ जगह नालियों में अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।


सुश्री विश्वकर्मा ने जनपद पंचायत करघोरा को पत्र लिखते हुए जिलाधीश महोदय कोरबा,जिला पंचायत कोरबा,अनुभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा तथा एस ई सी एल के विभिन्न अधिकारियों को उपरोक्त संदर्भ में अवगत कराई है. उपरोक्त संदर्भ में ग्राम पंचायत के सचिव से मौखिक चर्चा किया गया है किंतु अब तक किसी प्रकार का निदान नहीं किया गया है. सुश्री उषा ने बताया की उपरोक्त संदर्भ में पंचायत सचिव का कार्यशैली संदेहात्मक़ है यदि त्वरित कार्यवाही नहीं की जाती है तो धरना प्रदर्शन,चक्काजाम आंदोलन आदि करने के लिए हम विवश रहेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इन्होने विनम्र निवेदन करते हुए बारिश से पहले नाली को साफ सफाई कराते हुए ग्रामीणों को परेशानियों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!