क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली में उद्घाटन : रेशम कृषि मेला का माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्यअतिथि के रूप में आज होंगे शामिल।

पाली/ कोरबा (आई बी एन -24) आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को भव्य “रेशम कृषि मेला” सह मेरा रेशम मेरा अभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
इस मेले का उद्देश्य क्षेत्रीय कृषकों एवं रेशम उत्पादकों को नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपकरणों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक किसान रेशम उत्पादन से जुड़कर आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकें।
मेले में निम्नलिखित विशेष आयोजन होंगे:
रेशम उत्पादन एवं प्रसंस्करण से संबंधित प्रदर्शनी
नवीन कृषि तकनीक एवं प्रशिक्षण सत्र
किसान वैज्ञानिक संवाद एवं कार्यशालाएँ
आत्म सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों के स्टॉल
रेशम से बने विविध उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री
यह मेला न केवल किसानों के लिए, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश भर से रेशम कृषक, उद्यमी, वैज्ञानिक एवं अधिकारीगण भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों अधिकारियों कृषकों समेत लगभग भारी संख्या में कृषक सहभागिता करेंगे .

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!