
सोहागपुर (आई.बी.एन -24) दिनांक 29 अगस्त 2025 को एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान – 2025 के अंतर्गत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को बढ़ावा देना था। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सदैव निष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के साथ करेंगे तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ दृढ़ता से कार्य करेंगे।
इस आयोजन के माध्यम से एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र ने यह संदेश दिया कि संगठन की वास्तविक शक्ति सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के पालन में ही निहित है।