क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थय

बांकी मोगरा : स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा में लगा पंखा टूट कर गिरा..एक बच्ची को आई गंभीर चोट, आंख के ऊपर लगे 8 टांके…. देखे पूरी खबर….।

संवाददाता : साबीर अंसारी।

बांकी मोंगरा (आई.बी.एन- 24) कोरबा जिला के अधीन दिनांक 27/08/24 को बांकी मोंगरा क्षेत्र के मोगरा में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालय के एक कक्षा में उस समय अचानक एक पंखा टूट कर गिर गया जब कक्षा में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जो कक्षा तीसरी में पड़ रही छात्रा अनाया चौहान पिता जगदीश चौहान के आंख के पास आकर लगा जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, बच्ची को विद्यालय प्राचार्य एस डिंडोरे द्वारा बांकी मोगरा एसईसीएल अस्पताल लाया गया जहां बच्ची के आंख के ऊपर 8 टाका लगे।

प्राचार्य एस डिंडोरे द्वारा बताया गया की कुछ ही दिन पहले उस पंखे को बनवा कर लगवाया गया था पर समझ नही आया की उसका नट कैसे खुल गया और वो टूट कर कैसे गिरा… विद्यालय परिसर में इस तरह की लापरवाही से आज एक बच्ची घायल हो गई, विद्यालय में इस तरह के लापरवाही पर जिला शिक्षा विभाग व उच्च विभागीय अधिकारियों को जरूर संज्ञान लेना चाहिए, ऐसी छोटी छोटी लापरवाही भविष्य में किसी बड़े घटना को न्योता देने के बराबर है,,,।

विद्यालय के कई भवन भी है जर्जर स्तिथि में है और इस स्तिथि में जर्जर है की भवन का छज्जा टूट टूट कर गिर रहे है, पर शिक्षा विभाग के आला अधिकारी इसका कोई सुध नहीं ले रहे,,, प्राचार्य द्वारा बताया गया की हमारे द्वारा कई बार भवन की स्तिथि के सुधार के लिए उच्च विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है पर अब तक किसी भी प्रकार की मरम्मत या सुधार कार्य पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई है।

अब देखना है की ऐसी गंभीर घटना घटने के बाद विद्यालय प्राचार्य या उच्च आला अधिकारी इसपे क्या प्रतिक्रिया दिखाते है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!