क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बांकीमोंगरा : पूर्व थानेदार का निवास सुना देख, ताला तोड़ चोर ने किया हजारों के समान पार, चोर पुलिस के गिरफ्त में,,,देखे पूरी खबर….

संवाददाता : साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा(आई.बी.एन- 24)– घटना थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र गजरा एसईसीएल क्वार्टर का है,,, दिनांक 25 अगस्त को प्रार्थीया संतोषी चौहान पति बुधराम चौहान उम्र 35 वर्ष सा. सोमवारी बाजार थाना बांकीमोंगरा उपस्थित हो रिपोर्ट दर्ज करायी कि गजरा के एसईसीएल मुहल्ला के क्वार्टर में थाना बांकी की पूर्व टीआई उषा सोंधिया मैडम के यहां खाना बनाने का काम करती हूं, दिनांक 03.08.24 के शाम को टीआई मैडम बिलासपुर जा रही हूं घर का देखभाल करते रहना बोली थी।

दिनांक 25.08.24 के शाम 05.00 बजे क्वार्टर में काम करने गयी तो बाहर का जाली वाला गेट में ताला लगा हुआ था लेकिन मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था, तब अपने पति बुधराम को ताला टूटने वाली बात बताई दोनों अन्दर जाकर देखे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा घर में रखे एलईडी टीवी, गैस सिलेण्डर, एक नग गैस चूल्हा, एक नग इंडक्शन चुल्हा, एक नग मिक्सी, एक नग आयरन एवं घरेलू बर्तन मशरूका 35000/– रूपए को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बांकी मोगरा तेज प्रताप यादव ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार अप.क. 138/2023 धारा- 305,331 (4) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर प्रभारी तेज प्रताप यादव अपनी बांकीमोंगरा पुलिस टीम एवं सायबर सेल कोरबा की टीम के साथ घटनास्थल का बारिकी से जांच किया, इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि गजरा बस्ती निवासी कलीराम बरेठ अपने घर में एक बड़ा सा टीवी कही से लाकर रखा है शायद चोरी का है, सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा कलीराम बरेठ को तलब कर थाना लाया गया और पूछताछ करने पर उक्त घटना को करना स्वीकार बताया जिसका मेमोरण्डम कथन लिया गया, चोरी हुए सामान को आरोपी के घर से बरामद कर जप्त कर लिया और कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम पता आरोपी :- कलीराम बरेठ पिता स्व. मधु धोबी उम्र 36 वर्ष सा. गजरा बस्ती थाना बांकीमोंगरा कोरबा ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!