क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

खूंटाघाट हत्याकांड के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को मिले न्याय – राजेश यादव।

रतनपुर (आई.बी.एन -24) रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाघाट के समीप कर्रा निवासी तीरथ यादव की नृशंस हत्या से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस जघन्य घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए राजेश यादव, प्रदेश सह संयोजक, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से हत्या में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

राजेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना शासन और प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। दिनदहाड़े अथवा सुनियोजित तरीके से की गई इस प्रकार की हत्या समाज में भय का वातावरण पैदा करती है। ऐसे अपराधों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस गंभीर घटना की जानकारी उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को भी दी है। गृहमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

राजेश यादव ने मांग की है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा तथा त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को कानून के शिकंजे में लाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!