Uncategorized

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरी मे बड़ी धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस……!

कटघोरा(आई. बी. एन.-24)स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरी के स्कूल प्रांगण में बड़े उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थीयों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती और महान शिक्षाविद दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण के साथ हुआ, विद्यालय के प्राचार्य ए. के. पाटले ने अपने उद्बोधन में सर्व प्रथम शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई दी एवं शिक्षकों से अपने ज्ञान से समाज को नई दिशा एवं पूरे समाज को साक्षर करने की अपील,व शिक्षक दिवस का महत्व बताया और उनके हर दिन किये गये इमानदार प्रयासों की सराहना की ।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षकाओं को तिलक एवं पुष्प-गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया ।

विद्यार्थीयों ने संक्षिप्त भाषण देकर शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक आदि सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की, छात्रों ने शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया । सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया और सराहना की।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!