Uncategorized

लोक भवन समारोह हेतु अधीक्षिका श्रद्धा चयनित।


पाली (आई बी एन -24)लोक भवन रायपुर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें राज्यपाल श्री रमन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, मंत्री, जनप्रतिनिधि आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही.इस कार्यक्रम में प्रदेश भर चुनिंदा शासकीय अधिकारी कर्मचारी का चयन किया गया था. इसमें कोरबा जिले से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय मुनगाडीह की अधीक्षिका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल का भी चयन किया गया.इनके द्वारा बालिका शिक्षा एवं रोजगार उन्मुख शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए परीक्षा फल सत प्रतिशत एवं वहां के पढ़े हुए छात्राएं नीट एवं जे ए की तैयारी के लिए भी रायपुर में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुनगाडीह व अधीक्षिका श्रीमती जायसवाल कई अवसरों पर विकासखंड ,जिला स्तर ,एवं राज्य स्तर से लेकर, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है. इनमे बड़ी उपलब्धि राष्ट्रपति से मिलने का अवसर भी था. जो इस आश्रम की अधीक्षिका को प्राप्त हुआ है.इस स्वागत समारोह में आमंत्रित किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ,जिला मिशन समन्वयक बल्लभ दास वैष्णव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू, ने अधीक्षिका श्रद्धा जायसवाल को बधाई प्रेषित किया है.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!