WhatsApp Image 2024-03-22 at 3.00.41 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 3.00.41 PM
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़

सुनील जायसवाल प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त।

कोरबा (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा द्वारा संगठन में मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संघ का विस्तार करते हुए पंचायत सचिवों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया है। जिसमे पाली जनपद क्षेत्र के सचिव सुनील जायसवाल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। नए कार्यकारिणी के विस्तार में 4 संयोजक, 3 कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रवक्ता, 9 उपप्रांताध्यक्ष, 11 महामंत्री, 11 संगठन सचिव, 3 सह सचिव, 4 सह कोषाध्यक्ष, 2 मीडिया प्रभारी, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 2 सह मीडिया प्रभारी व 2 सह प्रवक्ता शामिल हैं। नए जिम्मेदारी में कोरबा जिले से 3 सचिवों को प्रदेश इकाई में स्थान मिला है। जिसमे सुनील जायसवाल जनपद पंचायत पाली को महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है, इसके अलावा संवित साहू उपप्रांताध्यक्ष एवं धर्म राज मरकाम संगठन सचिव बनाए गए हैं। पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में सुनील जायसवाल ने प्रदेश महामंत्री के पद पर निष्ठापूर्ण अपने दायित्व का निर्वहन किया था। उसी के तहत वर्तमान उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए उन्होंने प्रांताध्यक्ष का आभार जताया है। बता दें कि सुनील जायसवाल संघ के अत्यंत जुझारू व सक्रिय पदाधिकारी रहे है। ऐसे में इनके अनुभवों का नई कार्यकारिणी को भी लाभ मिलेगा। सुनील को पुनः प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर पंचायत सचिवों ने हर्ष व्यक्त की है तथा उनके शुभचिंतकों, समर्थकों ने शुभकामनाएं दी है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!