Uncategorized
शक्ति टीम ने जीता महिला पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट, मंत्री ने दी बधाई।

रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई के अंतर्गत रायपुर के सुभाष स्टेडियम में महिला पत्रकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। जिसमें शक्ति टीम विजेता और तेजस्वी टीम उपविजेता रही।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों टीमों को बधाई दी और 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की।
