
राजनन्दगांव (आई बी एन -24) छत्तीसगढ़ शासन कि मंशा विघुत उर्जा कि खपत को कम करने के उद्देश्य से गांव गांव में सोलर पैनल के माध्यम से लाईट संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन जाति धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले भ्रष्ट सरपंच तुलसी साहु एवं भ्रष्ट जनपद सदस्य डोमार दास साहु के द्वारा शीतला प्रांगण इरईकला में गुणवत्ता विहीन सोलर स्टैंड लगाया गया है जो अभी से जंग लग रहा तो वहीं योजना का नाम ही सोलर लाईट के नाम से स्वीकृत है।
लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी आज तक सोलर प्लेट व सोलर बैटरी नहीं लग पाया है तो वहीं वर्ष 2023-24 में पौध रोपण के नाम से 45000रूपये आहरण किया गया है लेकिन आज तक एक भी पौधा नहीं लगा है ऐसे भ्रष्ट सरपंच तुलसी साहु व जनपद सदस्य डोमार दास साहु के ऊपर शासन प्रशासन को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए ।
जिससे भविष्य में कोई भी पदाधिकारी इस तरह कि कृत्य न कर सके।
शिवन दास साहू की खबर।