छत्तीसगढ़राजनीति

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही(आई.बी.एन -24) संयुक्त कलेक्टर सह प्रभारी सहायक संचालक समाज कल्याण श्रीमती प्रिया गोयल ने आज समीक्षा बैठक ली। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी प्रभारी समाज शिक्षा संगठक, बहुउददेशीय पुनर्वास सहायक एवं डाटा एण्ट्री आपरेटर उपस्थित थे। बैठक में पूर्व में दिये गये निर्देशों सहित एजेण्डावार विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में समस्त प्रकार के पेंशन हितग्राहियों को समय से भुगतान करने, मृत व्यत्यिों का पेंशन सूची से नाम काटने एवं प्रात्रतानुसार नये नाम जोड़ने, दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनिकरण एवम नया बनाने, दिव्यांग छात्रवृत्ति, युनिक आईडी कार्ड, सहायक उपकरण वितरण, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर गंभीरता से कार्य करने संबंधितों को निर्देशित किया गया। साथ ही दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर एवं प्रात्रतानुसार सहायक उपकरण वितरण शिविर हेतु दिव्यांगजनों की सूची 14 जून तक जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।
संवादाता
चंद्रप्रकाश नायक
जी. पी. एम.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!