क्राइमछत्तीसगढ़

रिस्दी पाली सोंदरहा नाला के पास अज्ञात महिला की मिली जली हुई लाश।

संवाददाता : मंगलम दास महंत।

जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर के दूरी पर स्थित रिस्दी पाली सोंदरहा नाला के पास अज्ञात महिला की मिली जली हुई लाश से छेत्र में सनसनी फैला गई है।जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोडरी रिसदी में एक महिला के शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह खोडरी ग्राम के रिसदी सुंदरहा नाले के पास महिला की अर्धनग्न हालत में शव देखा गया। महिला की साड़ी भी जली हुई है। महिला की पहचान नही हो सकी है। ग्रामीणों द्वारा कुसमुंडा पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। रिस्दी गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सुनसान इलाके में नाले से लगे झाड़ियों के बीच महिला का शव  मिलना बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल जांच उपरांत ही पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!