छत्तीसगढ़राजनीति

राजस्व निरीक्षकों ने नवीन पदस्थापना में किया कार्यभार ग्रहण।

 

कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से 07 राजस्व निरीक्षकों के मण्डल प्रभार में परिवर्तन किया गया है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा के आदेश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा संबंधित राजस्व निरीक्षकों को उनके नवीन पदस्थापना राजस्व निरीक्षक मण्डल में कार्य करने हेतु भारमुक्त कर दिया गया है। साथ ही सभी राजस्व निरीक्षकों द्वारा नवीन राजस्व निरीक्षक मण्डल में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। जिसके अंतर्गत श्री योगेन्द्र बैस को राजस्व निरीक्षक मण्डल कोरबा, श्री आशीष सोनी को राजस्व निरीक्षक मण्डल पाड़ीमार एवं दादरखुर्द का अतिरिक्त प्रभार, श्री खेलन प्रसाद सूर्यवंशी को राजस्व निरीक्षक मण्डल पसरखेत, श्री परषोत्तम राम धाकड़े को राजस्व निरीक्षक मण्डल कोथारी, श्री नीलकांत यादव को राजस्व निरीक्षक मण्डल दीपका व गेवरा का अतिरिक्त प्रभार, श्री नंद किशोर सिंह राजस्व निरीक्षक मण्डल पाली के साथ ही अतिरिक्त प्रभार लाफा, श्री चक्रधर सिंह सिदार राजस्व निरीक्षक मण्डल पसान के साथ ही अतिरिक्त प्रभार जटगा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!