क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

छिंदपुर मिडिल स्कुल में 15 अगस्त में तिरंगा झंडा नहीं फहराने वाले प्रधान पाठक को तत्काल निलंबित किया जाए-राजेश यादव।

 

विधायक प्रतिनिधि ने मंत्रियों, उच्चधिकारियो सहित भाजपा संगठन को भेजा पत्र।

कोरबा (आई.बी.एन -24)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव को ग्राम पंचायत छिंदपुर के मिडिल स्कूल के हेड मास्टर द्वारा झंडा न फहराने व चपरासी के विषय पर कृष्णानंद राठौर ने पत्र लिखकर उनका अन्यत्र स्थानांतरण की मांग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित उच्चाधिकारियों से किया है।


ज्ञात हो कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर छिंदपुर के मिडिल स्कुल में झंडा भी नहीं फहराया गया प्रधान पाठक का यह कृत्य वास्तव में बहुत ही निंदनीय है भाजपा नेता श्री यादव ने कहा कि यदि शिकायत सत्य है तो ऐसी स्थिति में ऐसे में प्रभारी सागर टंडन प्रधान पाठक को ग्राम छिंपुर में प्रधान पाठक बने रहने का अधिकार नहीं है उन्हें तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए. इस वर्ष हर घऱ, घर-घऱ तिंरंगा फहराने शासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया था विधायक प्रतिनिधि कृष्णनंद राठौर ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का शिक्षा दीक्षा का स्तर बहुत ही कमजोर तथा स्तरहीन है 15 अगस्त को विद्यालय में ध्वजारोहण नहीं किया गया.विद्यालय के चपरासी उमा शंकर पाटले जो कि छिंदपुर ग्राम का ही निवासी है उनके द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्माण नहीं किया जाता है. बच्चों से सफाई करवाता है.छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के गुणवत्ता के लिए विभिन्न प्रकार के लोकाचार का प्रयोग कर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा है लेकिन ग्राम पंचायत के छिंदपुर के प्रभारी प्रधान पाठक सागर टंडन तथा चपरासी उमाशंकर पाटले सरकार के नियमों को धता बताकर उल्लंघन करते हुए अपना राज स्कुल में चला रहे हैं भाजपा नेता श्री यादव ने कहा की ऐसे प्रधान पाठक को ग्राम पंचायत छिंदपुर से अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए ताकि बच्चों का भविष्य संवारा जा सके.भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य व विधायक प्रतिनिधि कृष्णनंद राठौर ने श्री लखनलाल देवांगन उद्योग श्रम आबकारी मंत्री,श्री प्रेमचंद पटेल कटघोरा विधायक, जिला कलेक्टर कोरबा,जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, राजेश यादव प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी बीजेपी छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न लोगों से स्कूल के शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करते हुए प्रधान पाठक वी हेड चपरासी को अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग किया है.यह पहला भाजपा नेता है जो स्कूल की समस्याओं को मंत्री व उच्चाधिकारियो के पास प्रमुखता से रखा है.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!