क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

ढेलवाडीह सिंघाली मार्ग को तत्काल खोला जाए…राजेश यादव।

ढेलवाडीह सिंघाली मार्ग को जेसीबी से खोदा गया रास्ता अवरुद्ध।

कटघोरा (आई. बी. एन -24) ढेलवाडीह से सिंघाली जाने वाले रास्ते को एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी से सड़क को खोद दिया गया है जिससे रहीगरों और विद्यार्थी को स्कुल जाने में बड़ा तकलीफ हो रहा है.भाजपा नेता राजेश यादव ने सड़क अवरुद्ध होने पर चिंता व्यक्त किया है तथा तत्काल सड़क दुरुस्त करने का मांग किया है।

ज्ञात हो कि ढेलवाडीह से सिंघाली जो दीपका सड़क की ओर जाती है उसे सड़क को एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी से सड़क को खोद दिया गया है. जिससे सिंघाली, जवाली, कोलिहामुड़ा दीपका, चकाबुड़ा जाने वाले लोगों को अब घूम कर जाना पड़ रहा है.यहां यह बताना लाजिमी होगा कि देववरी दीपका पुल शांति क्षतिग्रस्त है, जवाली कटघोरा जाने वाला पुल बन नहीं पाया हैं जिस कारण जवाली से सिंघाली होते हुए तहसील, जनपद कार्यालय लोग पहुंचते थे लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा जेसीबी से मुख्य मार्ग को खोदने से पूरा आवागमन अवरुद्ध हो गया है. विद्यार्थी परेशान है इस मामले की शिकायत फोन द्वारा अशोक यादव पत्रकार ने कटघोरा एसडीएम को किया गया है एस डी एम साहब ने कहा कि मौके का जांच करवाने के बाद वस्तु स्थिति के विषय पर कुछ कहाँ जा सकता है. फिरहाल स्कूली बच्चे हताहत है यह सड़क कब ठीक होगा यह आने वाला समय बतायेगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!