
कटघोरा (आई.बी.एन -24) भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने नगर पालिका परिषद कटघोरा के मुख्य मार्ग पर कीचड़ होने पर चिंता जताई।
ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद कटघोरा का पहले का रास्ता को बंद कर दिया गया है नया रास्ता कीचड़ पथ बना हुआ है नगर पालिका का कचड़ा फेंकने वाली गाड़ी फंस गया।नगर पालिका का गाड़ी कीचड़ में फंस गया तो पैदल व दुपहिया वाहनों वालो का क्या हालत होता होगा?नगर पालिका के सी एमओ कुंडली मारकर बैठा है जनता के समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।आप सोच सकते हैं नगर पालिका कार्यलय का यह दुर्दशा है तो नगर पालिका क्षेत्र का क्या हाल होगा?
जनता अपना समस्या लेकर किसके पास जाएं?मुख्य कार्यपालन अधिकारी खुद धृतराष्ट्र बना बैठा है नगर पालिका ऑफिस का समस्या दिखाई नही दे रहा है तो शहर का कहाँ से दिखाई देगा।
नगर निकाय चुनाव के समय भाई भाई,सास बहू एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं लेकिन चुनाव होने के बाद कोई नजर नहीं आते हैं।विकास शून्य हो जाता है। जीते हुए जनप्रतिनिधियों को भी विकास से मतलब नहीं होता है।पांच साल बीतने के बाद फिर जनता के शरण में जाते हैं।