Uncategorized
रायपुर के भाई-बहन ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, नेशनल AI बिल्डाथॉन जीता।

रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट बिल्डाथॉन में प्रथम स्थान हासिल कर अनुराग मानिक एवं आस्था मानिक ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी, जिसमें देशभर से लगभग 40,000 नवाचारकर्ताओं ने भाग लिया और AI आधारित विचार प्रस्तुत किए।
अनुराग और आस्था “कर्तव्य” नामक एक AI-संचालित एंटी-फ्रॉड एप्लिकेशन विकसित कर रहे हैं, जो लोगों को AI द्वारा बनाए गए फर्जी वॉइस स्कैम से बचाने के लिए तैयार की गई है। आप दोनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।