Uncategorized

रायपुर : सुप्रीम कोर्ट का छत्तीसगढ़ के 8,500 होमगार्डों के पक्ष में फैसला, पुलिस के समान मिलेगा वेतन।

 दिल्ली न्यूज एजेंसी। (आई.बी.एन -24)  छत्तीसगढ़ के होमगार्ड जवानों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने ‘समान काम-समान वेतन’ सिद्धांत के तहत होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों के समकक्ष वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है। यह फैसला उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज करते हुए आया है।

होमगार्ड जवानों को अब पुलिसकर्मियों के समान वेतन, डीए, भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सरकार को तीन महीने के भीतर इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है। यह फैसला कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!