छत्तीसगढ़राजनीति

नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के वार्ड 65 में लगाई गई जनसमस्या निवारण पखवाड़ा, पालिका अध्यक्ष उपस्थित रही, सुना नागरिकों की समस्या….देखे पूरी खबर

रिपोर्टर : साबीर अंसारी।

बांकी मोंगरा (आई.बी.एन- 24)  बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत सभी नागरिको और वार्डवाशियो के लिए आज दिनांक 05/08/24 को सभी प्रकार के समस्याओं के लेकर आम जनसमस्या निवारण पखवाड़ा लगाई गई जो बांकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक 65 के मेन रोड समुदाय मंच कुदरीपारा में किया गया।
जन समस्या निवारण पखवाड़ा– राशन कार्ड, सफाई, जल, संपत्ति पेंशन, जन्म मृत्यु, सड़क, नालिया, राजस्व कर, आधार कार्ड व अन्य वार्डो में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए लगाई गई थी,,,।

नागरिक अपनी व मुहल्ले में होने वाली जैसे जर्जर सड़क, खराब नालिया, सफाई जैसे बड़े समस्याओं के लिए पहुंचे जिन्हे एक फॉर्म के माध्यम से समस्यायों को लिया गया जिसमे आवेदक के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कर फार्म की पावती भी दी गई।

जनसमस्या निवारण के मंच पर वार्ड 65 की पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष शैल राठौर भी उपस्थित रही जिन्होंने जनों के समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द आपकी समस्याओं को दूर किया जायेगा, मंच पर स्वास्थ विभाग व निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!