राजनीति

कटघोरा : आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष के दावेदारों में अंततः प्रकाश दास महंत का टिकट हुआ फाइनल ।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर अध्यक्ष व पार्षद पद के दावेदारों में टिकट के लिए होड़ मची हुई थी। सभी पार्टी से अपनी प्रतिभा बताकर पार्टी से टिकट हासिल करने एड़ी चोटी एक करने में लगे थे, वही पार्टी किसे अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी रण में उतारेगी इस पर सब की नजरें टिकी हुई थी। वही देखा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की घोषणा किये बगैर चंद्रकांत डिक्सेना ने अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश दास महंत का नाम आगे किया था, कटघोरा की जनता के जुबा पर देखा सुना जा रहा था। इसमे कोई दो रॉय नही की आम आदमी पार्टी से टिकट पाने की दौड़ में शामिल दावेदारों में प्रकाश दास महंत का नाम पहले स्थान पर था।

कटघोरा में प्रकाश दास महंत दावेदार ही नही बल्कि चंद्रकांत डिक्सेना कटघोरा का एक ब्रांड है जो कटघोरा में ही नही पूरे राज्य मे अपनी प्रतिष्ठा स्थापित किये हुए हैं। यह कटघोरा के लिए बड़े गौरव की बात है। वही अगर चंद्रकांत डिक्सेना के प्रत्याशी प्रकाश दास महंत राजनीति में आकर कटघोरा का विकास कर कटघोरा को नया मुकाम देने की चाह रखते है तो यह कटघोरा के लिए बड़ी बात है। चंद्रकांत डिक्सेना ने जिस तरह अपने राजनीतिक गतिविधि को निरंतर प्रगति देकर आगे बढ़ाया है वैसे ही इनके राजनीति में आने के बाद इन्होंने राजनीति में भी अपनी अलग पहचान स्थापित की है, इसलिए आम आदमी पार्टी से सबके चहेते युवा नेता प्रकाश दास महंत को अंततः टिकट मिल ही गया , अब देखना ये होगा की इस चुनाव के महासंग्राम में जनता किसको चुनती है किस पार्टी पर भरोसा करती है कौन विजयी होता है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!