क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, संबंधित अधिकारी पर हो कड़ी कार्रवाई — राजेश यादव।

 

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा केंद्र को ताला मारकर चलें गए है।

कोरबा एजेंसी,  विदित हो कि ग्राम पंचायत भैसमा, विकासखंड करतला, जिला कोरबा। शासकीय आयुर्वेद औषधालय भैसमा परिसर से सामने आई तस्वीर में राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में दिखाई दे रही स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं आपत्तिजनक है। राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक एवं सरकारी संस्थान की जिम्मेदारी है।

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित नियमों के विपरीत लगाया, रखा अथवा उसके सम्मान के साथ किसी प्रकार की लापरवाही की गई है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी ऐसी लापरवाही को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिला कलेक्टर, कोरबा एवं जिला चिकित्सा अधिकारी तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए स्थल की जांच कराएं तथा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें।

 

राजेश यादव ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यह स्पष्ट किया जाए कि राष्ट्रीय ध्वज की इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है। यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा संबंधित व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

 

राजेश यादव ने कहा, “राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। इसकी गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लेकर दोषी व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई करे।”

देश की आजादी अब उतना महत्वपूर्ण नहीं रहा अधिकारियो को सिर्फ औपचारिकता पूरा करते है.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!