
पाली (आई.बी.एन -24) पूरे देश सहित प्रदेश में भी आम लोगों तक एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्वान पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कोरबा वन मंडल कटघोरा के अधीन वन परिक्षेत्र चैतमा परिसर में एक पेड़ मां के नाम से शुरुआत की गयी और परिसर में पौधा रोपण किया गया। रोपे गए पौधो में फलदारआम,जामुन,सीताफल , अनार ,बेलपत्ती,आवला के पौधो का रोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत रोपित कर लोगो से भी पौधा रोपण कर उन्हें सहेजने जन जागरूकता का संदेश दिया गया ।

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त अभियान अंतर्गत आगे भी वन विभाग द्वारा वन ग्रामों में वृक्षा रोपण अभियान सतत जारी रहेगा । गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपील की सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरुर लगाएं। क्योंकि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है।

जिसे कोई चुका नहीं सकता। मां के सम्मान में लगाएं एक पेड़, पीएम मोदी इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान शुरू किया। इस अभियान का नाम-एक पेड़ मां के नाम है। इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने भी एक पेड़ मां के नाम पर लगाया है। साथ ही देशवासियों से दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। इस अभियान के बाद मां की स्मृति और उनके सम्मान में पेड़ लगाने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से एसडीओ श्री चंद्रकांत टिकरिया, चैतमा वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कुर्रे, सुरेश ठाकुर, वीरेंद्र, देव कुमार, फूलेश्वर दास , दीपक कुमार पत्रकार गणेश महंत, प्रकाश कुमार कंवर सहित अन्य लोग मौजूद थे।