
संवाददाता : श्रावण दास महंत।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला मुख्यालय से वनांचल क्षेत्र स्यांग की दूरी 65 कि.मी. है। जिले में मात्र ये एक ऐसी सड़क हैं, जो चिर्रा से स्यांग 12 कि.मी. सड़क कई वर्षों से नहीं बन सकी। मरम्मत के नाम पर सिर्फ मिट्टी बिझा दी गई हैं दो दिनों से बरसात होने से आवागमन कर रहे लोगो को फिसलने का डर लगा है। ब्यक्ति जान जोखिम में डाल आना-जाना कर रहे हैं।
गुरमा से लगे पुलिया छोटी हाईट होने से पानी गिरने से पानी के साथ मिट्टी बहकर आने और पुलिया पहले से जगह- जगह गड्ढे, जिसमें पानी भराव से रास्ता दिखाई नही देते हैं। संबंधित विभाग इसे नजर अंदाज कर रहे हैं। इससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बना रहता हैं।