छत्तीसगढ़

पाली महोत्सव : यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पार्किंग जगह निर्धारित।

कोरबा(आई.बी.एन -24) महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 7 मार्च से 8 मार्च तक पाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम केराझरिया में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान सुगम एवं यातायात व्यवस्था के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निश्चित की गई है रोड मैप के अनुसार हाई स्कूल परिसर में आम लोगों के लिए पार्किंग, बिजली सब स्टेशन के पास वीआईपी पार्किंग, सोनकर ब्रिक्स के पास आम पार्किंग, गौठान केराझरिया में पार्किंग आम जनों के लिए निर्धारित है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!