क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

दीपका के नागिन झोरखी क्षेत्र में युवती की नृशंस हत्या, क्षेत्र में दहशत।

कोरबा / दीपका (16 जनवरी 2026) दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक अत्यंत हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवती रनु साहू, पिता रामकुमार साहू, की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने युवती को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस जघन्य हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। नागरिकों ने प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!