क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली : माखनपुर सरपंच के द्वारा सीसी सड़क निर्माण में किए भारी भ्रष्टाचार गुणवत्ताहीन निर्माण कर भरा अपनी जेबें।

कोरबा (आई बी एन-24) कोरबा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत माखनपुर निवर्तमान सरपंच मनोज पाल के द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार गुणवत्ताहीन निर्माण कर कमीशनखोरी का खेल चला है ,गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण सहित पंचायत निधि के सभी कार्यों में बड़ी कमीशनखोरी किया गया है, अपनी ग्राम में पंचायत एजेंसी निर्माण के जगह ठेकेदारी प्रथा चला कर मोटी रकम से अपनी जेबें गरम किया, सरपंच बनने के 7 महीना के भीतर 1 ट्रेक्टर का मालिक बन बैठा, लगातार गुणवत्ताहीन कार्यों को अंजाम दिया है इस समय महिला सीट होने के कारण अपनी पत्नी को चुनाव मैदान पर उतारा है, सरकार द्वारा गांव को मुख्य धरा से जोडऩे के लिए पानी की तरह राशि स्वीकृत कर रहे हैंं ताकि ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गांगा बहा सकें। विकास खण्ड पाली में ऐसा हो गया है कि सरकार द्वारा जो राशि जारी किया जाता है। उस राशि का बंदरबांट करने का जिम्मा जनपद पंचायत अधिकारी द्वारा सरपंच-सचिव को दे दिया है। हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि ग्राम पंचायत माखनपुर में कार्य हुआ की नहीं इसको झांकने तक इनके कोई अधिकारी-कर्मचारी जाते नहीं है। जिसके कारण बिना काम कराए ही निर्माण कार्य की राशि सरपंच-सचिव द्वारा निकाल लिया जाता है। निर्माण कार्य की राशि आहरण करने से पहले निर्माण की भौतिक सत्यापन इंजीनियर द्वारा किया जाता है , उसके बाद ही राशि आहरण करने की अनुमति मिलता है। लेकिन जनपद पंचायत पाली में शासन का इस नियम की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है, सिर्फ कमिशन के नाम पर? ऐसा लगता है कि यहां किसी प्रकार की कोई सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ता है सरपंच सचिव राशि ऐसा ही निकाल लेते है, तभी तो बिना काम कराए ही लाखों-लाखों का बिल भुगतान हो जा रहा है। गुणवत्ताहीन सीसी रोड निर्माण का भ्रष्टाचार के सीमा लांघ चुके , सरपंच ग्राम पंचायत माखनपुर आधे से अधिक राशि का निजी स्वार्थ सिद्धि में उपयोग किया गया है। साथ ही ग्राम के बुनियादी विकास पर जोर देने के बजाय पांच साल अपने विकास पर जोर दिया, जिसके कारण माखनपुर पंचायत के विकास पर ग्रहण सा लग गया है। इसके अलावा ग्राम के अनेको पात्र लोग राशनकार्ड व पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। निवर्तमान सरपंच द्वारा वर्तमान में अपनी पत्नी को गांव के सरपंच की उम्मीदवार बनाकर खड़ा किया है। किंतु यहां की जनता भी पांच साल में सब देख और समझ चुकी है और वे इस बार भय व भ्रष्ट्राचार मुक्त जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर कटिबद्ध है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!