क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को लेकर विपक्षी पार्षदों ने सीएमओ के नाम का पत्र इंजीनियर शिव बर्मन को सौंपा.।

बांकी मोंगरा (आई.बी.एन -24)नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय से पानी की लगातार समस्या बनी हुई है पूर्व में भी पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया की गर्मी को देखते हुए उचित व्यवस्था किया जाए परंतु निगम प्रशासन की उदासीनता कहे या अनदेखी पिछले 5-7 दिनों से पूरा बांकी मोंगरा पेयजल संकट के दौर पर आ गया इसी कड़ी में विपक्ष के पार्षदो ने नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में पार्षदों ने टेपनल व्यवस्था को जल्द से जल्द दूरस्थ करने 2 समय पानी चलाने जब तक व्यवस्था नहीं सुधर जाती तब ।

तक टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने संबंधित माँगो पर चर्चा उपरांत सीएमओ की अनुपस्थिति में इंजीनियर शिवा बर्मन के द्वारा आश्वस्त किया गया की टेपनल संबंधित समस्या का निराकरण जल्द किया जाएगा एव टैंकर से जरूरत के जगह पर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा मांगो का पत्र इंजीनियर को सौंपते हुए जल्द से जल्द निराकरण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी की दी गई…!


इस अवसर पर पार्षद राकेश अग्रवाल,नवीन कुकरेजा,संदीप डहरिया,हेमंत शाहनी,राजकुमार मिश्रा,राजकुमारी बंसी दास,संतोष मिश्रा,नंदलाल और अनेक आमजन उपस्थित थे..

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!