WhatsApp Image 2024-03-22 at 3.00.41 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 3.00.41 PM
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मोरगा चौकी प्रभारी सहित स्टाफगण ने की अस्त्र- शस्त्र की पूजा अर्चना।

संवाददाता : हजरत खान

मोरगा (आई.बी.एन -24) पुलिस परिवार द्वारा बांगों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना साथ  ही अस्त्र- शस्त्र का  भी पूजा किया गया,भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात शास्त्रागार में विधिवत पूजन कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष औजार रखकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद लिया गया। तदोपरान्त उपस्थित कार्मिकों को मिष्ठान वितरण किया गया।

बताते चलें कि शास्त्रों के अनुसार विश्वकर्मा जी सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार जब ब्रह्राजी ने सृष्टि की रचना की तो इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भगवान विश्वकर्मा जी को दी गयी थी।हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों, कारखानों और विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों और दुकानों आदि की पूजा की जाती है।

दरअसल विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है। प्राचीन काल में देवी- देवताओं के महल और अस्त्र-शस्त्र भगवान विश्वकर्मा जी ने ही बनाए थे इसलिए इन्हें वास्तुकार और निर्माण का देवता कहा जाता है।भगवान विश्वकर्मा जी ने इंद्रलोक, त्रेता में लंका, द्वापर में द्वारिका एवं हस्तिनापुर, कलयुग में जगन्नाथपुरी आदि का निर्माण किया था। इसके अलावा शिव जी का त्रिशूल, पुष्पक विमान, इंद्र का व्रज और भगवान विष्णु के लिए सुदर्शन चक्र को भी भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया था।भगवान विश्कर्मा वे देवता हैं जो हर काल में सृजन और निर्णाण के देवता रहे हैं। सम्पूर्ण सृष्टि में जो भी चीजें सृजनात्मक हैं, सब भगवान विश्वकर्मा की देन है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!