क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बारहवीं पेपर लिक मामले के मुख्य आरोपी NSUI नेता वेणु जंघेल गिरफ्तार।

रायपुर (आई.बी.एन -24)छात्रों को 3 हजार में बेचता था प्रश्नपत्र, 12 वीं हिंदी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी छात्रों से पैसे लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की 12वीं हिंदी विषय का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने और पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी, जो तकनीकी और तथ्यात्मक जांच में जुटी हुई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मामले से जुड़े कई लोग डिजिटल फुटप्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद साइबर तकनीक की मदद से डिलीटेड डेटा, मोबाइल चैट, सोशल मीडिया एक्टिविटी और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जांच की गई।लगातार जांच और लगभग 50 से अधिक छात्रों व अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी वेणु उर्फ वेणु जंघेल तक पहुंची। आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के गोकुल नगर क्षेत्र में रह रहा था।

प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने छात्रों से वसूले जाते थे 3000 रुपये
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 12वीं के छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के एवज में करीब 3000 रुपये तक की रकम वसूलता था। मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपने मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश भी कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था,,

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!