क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां, सुमित प्रताप सिंह को सक्ती जिला एवं चुलेश्वर राठौर को जांजगीर-चांपा का प्रभार।

बिलासपुर (आई.बी.एन -24) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सुमित प्रताप सिंह को सक्ती जिला प्रभारी तथा चुलेश्वर राठौर को जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इन नियुक्तियों पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव ने दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

राजेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव कर्मठ, सक्रिय एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करती है। सुमित प्रताप सिंह एवं चुलेश्वर राठौर लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में किसान मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राजेश यादव ने कहा कि यह नियुक्तियां पार्टी नेतृत्व के दूरदर्शी निर्णय का परिणाम हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक प्रभावशाली एवं जनहितैषी कार्य करेगा।

अंत में राजेश यादव ने पुनः सुमित प्रताप सिंह एवं चुलेश्वर राठौर को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!