
कटघोरा (आई.बी.एन 24) भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री व प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी को साल देकर जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि श्री यादव अविभाजित जिला जांजगीर चांपा मे भाजयुमो प्रदेश मंत्री के दायित्व के दौरान प्रवास कर युवाओं को जोड़ने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया था। शक्ति जिला बनने के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी ने श्री यादव को पिछड़ा वर्ग का जिला शक्ति का प्रभारी बनाया था इस दौरान इन्होने जिले मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।सांसद बनने पर जिला संगठन प्रभारी को साल देकर कमलेश जांगड़े ने सम्मानित किया।