
कोरबा (आई.बी.एन -24)कोरबा आबकारी आयुक्त सह-सचिव छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग द्वारा समीक्षा बैठको में निर्धारित आबकारी राजस्व लक्ष्य के पूर्ति हेतु दिये गये निर्देश के तारतम्य में जिले में आबाकरी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य के प्राप्ति हेतु निरंतर विभाग द्वारा सघन विशेष अभियान चलाया जाकर, सूचना तंत्र को मजबूत कर, अवैध मदिरा निर्माण / विक्रय / परिवहन / भण्डारण आदि स्थानों को चिन्हांकित कर नियमित गस्त / उपलम्भन कार्यवाही की जा रही । जिसके अंतर्गत श्री अजीत वसंत, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एवं श्री सौरभ बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी, कोरबा के निर्देशन में आबकारी विभाग कोरबा द्वारा आज दिनांक 29.06.2024 को डॉ सुकान्त पाण्डेय, आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH130 बिलासपुर- अंबिकापुर हाईवे में चकचकवा पहाड़ी, थाना- कटघोरा के पास घेराबंदी कर अनुपपुर से चोटिया पसान रास्ते से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक – MP65 ZB-4549 को रोका गया। वाहन मे नवीन शिवहरे एवं मनोज खटिक उपस्थित मिले, वाहन की तलाशी लिए जाने पर 6 पेटी सिग्नेचर, 5 पेटी मैकडावेल नम्बर- 01 पाव, 5 पेटी रॉयल स्टेज पाव, 03 पेटी ब्लेंडर प्राईड पाव सहित कुल 164 16 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।
आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)(क), 34(2), 36, 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पाण्डेय, आशीष उप्पल, आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी नगर सैनिक राजेश दुबे, प्रजेश सिंह एवं अंबिका का सराहनीय योगदान रहा।