छत्तीसगढ़राजनीति

आत्मानंद स्कूल पाली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

पाली (आई.बी.एन -24) अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति पाली के अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित प्रताप चंद्र के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में 20 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा सामाजिक न्याय दिवस घोषित किए जाने का उद्देश्य व अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक न्याय को पहुंचने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर संपन्न किया गया है. जिसमें तालुका विधिक सेवा समिति पाली के रिमांड अधिवक्ता दिलीप कुमार शर्मा व अधिवक्ता संतोष दास मानिकपुरी के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दिया गया है.कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिकार मित्र पीएलबी घनश्याम श्रीवास और इंद्रजीत सिंह राठौर ने छात्र-छात्राओं को गुड टच बेड टच, पास्को एक्ट निशुल्क नंबर 15100 में विस्तार से जानकारी दिया गया है. स्कूल परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाएं प्रीति खुटें, श्रुति पांडे, तन्मय शर्मा, राजेंद्र सोनी उपस्थित रहे हैं.

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!