
कोरबा (आई.बी.एन. -24) कैलाश नगर, राममंदिर मोहल्ला बालको नगर कोरबा निवासी जलबाई चंद्रा पिता रामचरण चंद्रा (50) ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अजय तिवारी आबकारी टीम में शामिल होकर उसके द्वारा डेली मार्केट बालको में संचालित बिरयानी सेंटर में छापामार कर लगातार भयादोहन का प्रयास कर रहा है। अजय तिवारी गत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए, उसके बाद भी आबकारी टीम में हूं कहकर छापामार रहा है और 25 हजार की मांग उसके द्वारा भयादोहन कर की जा रही है। सेवानिवृत्ति से पहले अजय तिवारी आबकारी टीम में थे और गत 21 सितंबर को जब मैं पड़ोसी महेत्तरीन बाई चंद्रा के घर बैठी थी तो उन्होंने उसे उडऩदस्ता वाहन में बैठने के लिए कहा और शराब बेचने का धंधा करती हो कहकर जबरन वाहन में बिठा दिया और आबकारी थाना ले गए और मुझे थाना में बिठाकर कोरे कागज में हस्ताक्षर ले लिया और कहने लगे… दारू बेचती हो, जेल जाने से बचना है तो मुझे एक लाख रूपए दो। तुम अभी-अभी जेल से छूटकर आयी हो। मैं जेल जाने के डर से दूसरे से उधारी लेकर उसके कहने के मुताबिक एक लाख रूपए योगेश जायसवाल नामक किसी व्यक्ति के एकाउंट में ट्रांसफर किया।
सेवानिवृत्त होने से नौ दिन पूर्व की घटना
पुलिस कर्मी अजय तिवारी ने गत 21 सितंबर को महिला जलबाई चंद्रा से एक लाख रूपए की मांग की। जेल भिजवाने की धमकी देकर उक्त पुलिस कर्मी ने महिला से एक लाख रूपए ऐंठ लिया। अजय तिवारी 20 सितंबर को सेवा निवृत्त हो गए। महिला जलबाई चंद्रा ने बताया कि वह तीन किश्तों में योगेश जायसवाल के खाते में एक लाख रूपए ट्रांसफर किया।
सेवानिवृत्ति के बाद भी छापामार कर भयादोहन का प्रयास
महिला जलबाई चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अजय तिवारी गत 20 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए और इसके बाद भी 02 अक्टूबर को मेरे द्वारा संचालित बिरयानी सेंटर (होटल ) में पुन: आकर छापामारी करने लगे और मेरे होटल से कुछ भी नहीं मिला, इसके बाद भी मुझसे 25 हजार रूपए की अवैध उगाही करना चाहता है और बार-बार धमकी दे रहा है कि मुझे जेल भिजवाएगा। जलबाई चंद्रा ने ज्ञापन में लिखा है कि मैंबहुंत परेशान और दुखी हो गई हूं और मैं मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रही हूं। मेरे द्वारा उसके बताए गए फोन नंबर पर फोन पे पर एक लाख रूपए ट्रांसफर कर चुकी हूं। लेकिन मुझे बार-बार प्रताडि़त किया जा रहा है और पैसे देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
जांच कर कार्यवाही की मांग
बिरयानी सेंटर चलाने वाली जलबाई चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में जांच करने की मांग की है और कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर अजय तिवारी (अब सेवानिवृत्त) के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।
सेवानिवृत्ति के बाद भी अजय तिवारी धमका रहा है-जलबाई चंद्रा
जलबाई चंद्रा ने कहा कि वह डेली मार्केट बालको में बिरयानी सेंटर चलाती है और जब वह पड़ोसी महेत्तरीन बाई के घर बैठी थी तो अजय तिवारी ने उसे उडऩदस्ता वाहन में जबरन बैठा लिया और आबकारी थाना ले जाकर जेल भिजवाने का डर दिखाकर एक लाख रूपए ऐंठ लिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी अजय तिवारी द्वारा भयादोहन किया जा रहा है और 02 अक्टूबर को उसने फिर छापामारा और 25 हजार की और मांग की,जिससे मैं प्रताडि़त और भयभीत हूं।
मैं सेवानिवृत्त हो चुका हूं, आरोप कुछ भी लगाया जा सकता है-अजय तिवारी
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अजय तिवारी ने कहा कि मैं सेवानिवृत्त हो चुका हूं और कोई आरोप लगा रहा है तो मैं क्या कर सकता हूं। मैं अभी हरिद्वार में हूं, तीन-चार दिन बाद लौटूंगा। जांच के बाद दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
योगेश जायसवाल के अकाउंट में एक लाख ट्रांसफर।
।

जलबाई चंद्रा ने बताया कि गत 21 सितंबर को अजय तिवारी के कहने पर योगेश जायसवाल के अकाउंट में एक लाख रूपए तीन किश्तों में ट्रांसफर किया। जल बाई ने उक्त राशि वापस करने की मांग की है।