Uncategorized

कोरबा : पाली पुलिस ने नहीं किया अपराध दर्ज तो महिला और उसका पति परिवार के साथ पहुंची आईजी कार्यालय बिलासपुर।

पहले खेत में मारा फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप,


बिलासपुर /कोरबा (आई.बी.एन -24)- एक महिला ने खेत और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप कुछ लोगो के उपर लगाया है.संबंधित थाने में शिकायत करने पर अपराध दर्ज नहीं किया गया उनका कहना है की पुलिस अधिकारी नही होने से शिकायत नहीं ली गई दूसरे दिन बुलाया गया ,जिसके बाद प्रार्थी ने बिलासपुर जिला पहुंच कर आई जी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. शिकायत पत्र के अनुसार खेत में झगडा विवाद करने के के बाद कुछ लोगो ने घर में घुसकर मारपीट किया और महिला के साथ अभद्र व्यवहार (कपड़े फाड़कर, हाथ पकड कर खींचना) अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाया है.


शिकायतकर्ती श्रीमती सविता उम्र 25 वर्ष, पत्ति मनमोहन रोहिदास निवासी ग्राम बकधरीडांड पंचायत अलगीडांड थाना व तहसील पाली जिला कोरबा छ०ग निवासी है । बताया जा रहा है कि घटना दिनांक 08.11.2024 को समय दोपहर 12:00 बजे खेत पर फसल काटने का काम कर रहे थे इसी बीच शिवमंगल पिता तेजराम, विमला बाई पति शिवमंगल, आशू पिता शिवमंगल, छोटा पिता शिवमंगल द्वारा मौके पर पहुंचकर गाली गलौच करते हुये मारपीट किया गया। प्रार्थी के अनुसार वह लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागे थे

आगे आरोप लगाया जा रहा है कि अनावेदकों के द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर गाली गलौच करते हुये लाठी से लैस होकर छानी, खपरा को मारकर तोड़फोड़ किया गया। मना करने पर प्रार्थी सविता और उसके पति मनमोहन व बीच बचाव करने आये बुढ़ा ससुर शूकलाल रोहिदास के साथ मारपीट किया गया. प्रार्थीयो के साथ किए गए मारपीट के दरमियान कंधे, पीठ, पैर पर अंदरूनी चोटे आयी है।

दबंगो के द्वारा किए गए मारपीट से प्रार्थी का पूरा परिवार बहुत डरा, सहमा एवं भयक्रांत है। आगे यहां भी आरोप लगाया जा रहा है कि शिवमंगल के दोनो बेटो ने प्रार्थी महिला के साथ अभद्र व्यवहार (कपड़े फाड़कर, हाथ पकड कर खींचना) अश्लील हरकत एवं मारपीट किया है,

आरोप लगाया जा रहा है कि प्रार्थी ने जब थाना पाली जाकर दो प्रत्यक्षदर्शी गवाहो के साथ थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया तब संबंधित थाना में थाना प्रभारी या कोई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित नही होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं किया गया बल्कि दूसरे दिन बुलाया गया, परंतु पीड़ित पक्ष का शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण दबंगों के हौसले बुलंद है कहते हुए आरोप लगाया है ज्ञात हो कि दिनांक 10.11.2024 को अनावेदको के द्वारा पुनः मारपीट की धमकी दी गई है। पूरे मामले को लेकर प्रार्थी ने पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष पेश होकर शिकायत दर्ज कराया है ।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!