
कोरबा (आई.बी.एन -24) कटघोरा नगर पालिका का मामला खुल कर सामने आ रहा हैI सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्र.07 पूछापारा में तकरीबन 10,15 वर्षों से नाली की पानी बारिश के दिनों में घर घर जा रहा है। फिर भी इसमे किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई या सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। हमारी समस्याओं को लेकर पूर्व पार्षद को समस्या के सम्बन्ध में हम नगर वासियों के द्वारा जानकारी दिया गया था I जिसमें अभी तक किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया है I भूतपूर्व पार्षद जयनारायण सिंह ने पूर्व में सिर्फ अपने गृह ग्राम महेशपूर में ही जो भी शासन की योजनाओं के अंतर्गत मूलभूत सुविधाएं थी सभी मदों से एक ही जगह कार्य कराया गया था I जिससे शासन की योजनाओं से वंचित हो रहें वार्ड क्र.07 पूछापारा के नगर वासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है I और समस्याओं का सुधार अभी तक नहीं किया गया है,एवं कार्य में किसी भी प्रकार की कोई प्रगति लाया नहीें गया है I पूछापारा के हितग्राही ने बताया कि पूर्व से लेकर अभी तक हमारी समस्याओं का किसी भी प्रकार की कोई सुधार या कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं किया गया है I अब देखना यह होगा कि नगर पालिका के वार्ड वासी के द्वारा बताये गये जानकारी के अनुसार की हमारे घर में नगर पालिका के नाली की गंदी पानी हमारे घर एवं आँगन में घुस रहा है I

जिससे हम वार्ड वासियों वासियों को बहुत ही गंभीर बीमारियों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है I जैसे कि उल्टीदश्त, बुखार, टाईफाईड ,मलेरिया, एवं तरह तरह की बीमारियों से जुझना पढ़ रहा है I जिससे यह स्पष्ट होता है कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लिए यह मुख्य कार्य शासन के योजनाओं का प्रतिफलस्वरुप में पैसे कमाने के उद्देश्य से बीते वर्श में इन्होंने कई योजनाओं का फायदा उठाकर अपनी जेब गरम कर लोगों को झूठी आश्वासन दिया गया है I अब देखना यह होगा कि समाचार के माध्यम से प्रकाशित एवं उजागर होने के उपरांत नगर पालिका के कर्मचारी एवं अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं ! या फिर किस उद्देश्य से खानापूर्ति विभाग को करते हैं I