
पाली (आई.बी.एन -24) संस्था इंडियन पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के तहत पर्यावरण संरक्षण में नर्सरी से क्लास टू तक के बच्चों द्वारा रेनी डे सेलिब्रेट किया गया जिसमें सभी बच्चे कथित निर्देशानुसार छतरी रेनकोट अपने साथ लेकर आए हुए थे जिससे उनकी छवि लुभावनी हो रही थी। संस्था के डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार क्लास थ्री से टेंथ तक के बच्चों द्वारा ग्रीन डे सेलिब्रेट किया गया जिसमें सभी बच्चे हरे रंग के वस्त्र पहन कर आए हुए थे तथा अपने साथ एक-एक पौधा लेकर आए हुए थे, ग्रीन डे सेलिब्रेट करने के माध्यम से हमारे स्कूल में बच्चों तथा आम नागरिकों को “एक पेड़ माँ के नाम” संदेश देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक होना सिखाया साथ ही हमारे जीवन में पेड़ों के महत्व को लोगों के बीच आत्मसात किया गया।
इसी कड़ी में आगे हमारे विद्यालय से पाली नगर भ्रमण करते हुए सभी बच्चे रैली लेकर शिव मंदिर तक गए जहां उन्होंने सावन जैसे विशेष महापर्व पर भगवान शिव जी की आराधना की और भोले नाथ जी आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने उज्जवल भविष्य की कामना की स्कूल के बच्चों ने शिव मंदिर पाली में एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया जिसमें बच्चों द्वारा यह संदेश दिया गया की पेड़ काटने से हमें किन-किन तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यदि हम पेड़ों का संरक्षण करने लगे पर्यावरण को संरक्षित रखें तो हम आने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं, बच्चों के इस अथक प्रयास को देखते हुए संस्था के प्राचार्य श्री विनोद शर्मा जी ने बच्चों के इस मेहनत की सराहना की और उन्हें पेड़ों के महत्व से अवगत कराया
।
साथ ही अपने आने वाले जीवन में कभी भी पेड़ न काटने का संकल्प लिया गया, एवं स्कूल में गुरु पूर्णिमा के दिन से आज तक “एक पेड़ गुरु के नाम ” का कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं पूर्ण रूप से सहभागी रहे और सबके सामने या मिसाल कायम की कि जमीन से जुड़कर भी हम एक बेहतर कार्य को अंजाम दे सकते हैं इसके लिए हमें किसी बड़े मंच की जरूरत नहीं होती, “जहां चाह वहां राह” इस कहावत को सिद्ध करते हुए इस संस्था ने एक अनूठी मिसाल कायम की ।